सामना संवाददाता / सुल्तानपुर
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल ने जिला कार्यकारिणी का दो वर्षीय कार्यकाल समाप्ति पर टीम का पुनर्गठन किया है। संगठन के प्रदेश मंत्री हिमांशु मालवीय के दिशा निर्देशन व अवध के क्षेत्रीय प्रभारी एबी सिंह की अध्यक्षता में विजय प्रधान पुनः जिलाध्यक्ष व अंबरीश मिश्र को वरिष्ठ जिला महामंत्री मनोनीत कर दिया गया है।
नई जिला टीम में आशीष तिवारी कोषाध्यक्ष, अमरचंद साहू संगठन महामंत्री, गोपालजी सोनी विनय सिंह, पारितोष गुप्त, नारायण राय, अंकुर तिवारी, रमेश कसौधन को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं आदित्य अग्रहरि व विक्रांत दूबे को संगठन मंत्री, चन्द्रदेव मिश्र, दीपक जायसवाल, आशुतोष झा, दिनेश कसौधन को मंत्री व सर्वेश सिंह को मीडिया प्रभारी का दायित्व मिला है। विधि प्रकोष्ठ में जयशंकर दूबे, कुलदीप श्रीवास्तव व राहुल श्रीवास्तव को जगह दी गई है।
