मुख्यपृष्ठनए समाचारमनपा-ठेकेदार की लापरवाही, नागरिकों की जान जोखिम में! ...हादसे को दावत दे...

मनपा-ठेकेदार की लापरवाही, नागरिकों की जान जोखिम में! …हादसे को दावत दे रहे सड़क पर निकले लोहे के सरिया

प्रेम यादव / मीरा-भायंदर
मीरा-भायंदर महानगरपालिका क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य में लापरवाही के कारण लोगों की जान जोखिम में पड़ गई है। साई बाबा नगर में बन रही सीमेंट-कंक्रीट सड़क पर निकले हुए लोहे के सरिया खतरनाक साबित हो सकते हैं। ये सरिया सड़क की सतह से लगभग ४ इंच ऊपर निकले हुए हैं और दोपहिया चालकों, साइकिल सवारों और राहगीरों के लिए गंभीर खतरा पैदा करते हैं।
जोखिम के कारण:
-निकले हुए लोहे के सरिया: सड़क निर्माण में इस्तेमाल होने वाले पतले गोल सरिया सड़क की सतह के किनारे-किनारे निकले हुए हैं।
-अधूरे पड़े सड़क निर्माण: मीरा रोड से भायंदर तक कई इलाकों में सड़क निर्माण अधूरा पड़ा है, जिससे गड्ढे, उखड़ी सड़कें और सीमेंट-रेत के पैâले मलबे खतरनाक स्थिति पैदा करते हैं।
आवश्यक कदम
-तत्काल कार्रवाई: लापरवाह ठेकेदारों पर तुरंत कार्रवाई और संबंधित इंजीनियरों से जवाब-तलब करना आवश्यक है।
-सुरक्षा व्यवस्थाएं: निर्माण स्थल पर सुरक्षा संकेतक, बैरिकेडिंग और अस्थाई कवर जैसी प्राथमिक सुरक्षा व्यवस्थाएं लागू करना अनिवार्य है।
क्यों नहीं हुए ब्लैकलिस्ट?
मुंबई मनपा ने पहले भी सड़क कंक्रीटीकरण परियोजनाओं में देरी और घटिया गुणवत्ता पर सख्त रुख अपनाया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी संसद में कहा है कि ठेकेदारों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और उन्हें ब्लैकलिस्ट किया जा सकता है।

अन्य समाचार