मुख्यपृष्ठखेलपंघाल की प्रभावी जीत

पंघाल की प्रभावी जीत

महिला पहलवान अंतिम पंघाल ने रविवार को विश्व चैंपियनशिप के ट्रायल्स में ५३ किग्रा भार वर्ग में बिना किसी परेशानी के भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की कर ली, जबकि वैष्णवी पाटील (६५ किग्रा) और मनीषा भानवाला (६२ किग्रा) ने भी प्रभावशाली प्रदर्शन के साथ क्वालिफाई किया। अंतिम २० साल की उम्र में सीनियर विश्व चैंपियनशिप, एशियाई खेलों और एशियाई चैंपियनशिप में पदक जीत चुकी हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश की पूजा और गुजरात की हिनाबेन को बिना एक भी अंक गंवाए हराया और विजेता बनीं। अंतिम ने २०२२ में देश की पहली अंडर-२० विश्व चैंपियन बनकर सुर्खियां बटोरी थीं और २०२४ पेरिस ओलिंपिक के लिए भी क्वालिफाई किया था। लेकिन वे ओलिंपिक में विवादों में घिर गई थीं। अंतिम ने रविवार को आईजी स्टेडियम में हुए ट्रायल्स के दौरान अपनी रणनीति के साथ आक्रामक रुख अपनाया। पूजा के खिलाफ उनकी रणनीति कारगर रही। अंतिम ने पहले ही मौके पर ‘फितले’ का इस्तेमाल करके पूजा को तीन बार पटक दिया और ६-० की बढ़त बना ली। इससे उनकी प्रतिद्वंद्वी के घुटने में चोट लग गई, जिसके बाद वे आगे नहीं खेल सकीं।

अन्य समाचार