मुख्यपृष्ठग्लैमरदेश से गद्दारी मंजूर नहीं

देश से गद्दारी मंजूर नहीं

अपनी मेहनत के बलबूते इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनानेवाले कार्तिक आर्यन उस समय एक विवादों में घिर गए जब उन्हें लेकर खबरों का बाजार गर्म हो गया कि कार्तिक ह्यूस्टन में होनेवाले १५ अगस्त के उस कार्यक्रम में शामिल होनेवाले हैं, जिसे पाकिस्तान आयोजित कर रहा है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के तल्ख रिश्तों के बीच इन खबरों पर रिएक्ट करते हुए ‘फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉयज’ ने एक लंबा-चौड़ा पत्र लिखकर कार्तिक से इस कार्यक्रम में भाग न लेने का अनुरोध करते हुए, ‘आपको एक ऐसे कार्यक्रम के साथ जुड़ा देखना हर भारतीय के लिए दिल तोड़नेवाला है। उनकी भावनाएं आपको माफ नहीं करेंगी। भारत के नागरिक भी आपके साथ खड़े नहीं होंगे यदि आपने कुछ डॉलर और विदेशी मंच के लिए अपने देश की मिट्टी से गद्दारी की।’ खैर, कार्तिक की टीम ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा, ‘कार्तिक आर्यन किसी भी तरह से इस कार्यक्रम से जुड़े नहीं हैं। उन्होंने इसमें भाग लेने के बारे में कभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हमने आयोजकों से संपर्क कर अनुरोध किया है कि उनके नाम और फोटो वाले सभी कंटेंट हटा दिए जाएं।’

अन्य समाचार