-ओडिशा की घटना ने सभी को चौंकाया
ओडिशा के गजपति जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। ३५ साल के युवक की हत्या कर उसके प्राइवेट पार्ट को काटकर शव को पास के हरभंगी डैम में फेंक दिया गया। पुलिस को शक है कि जादू-टोने के शक में वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
घटना मोहना थाना क्षेत्र के मलासापदर गांव की है। पुलिस के मुताबिक, रविवार सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने तालाब में शव उतराते देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारी सुरेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि इस मामले में १४ ग्रामीणों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक पर गांव के लोगों को काला जादू करने का शक था।
