मुख्यपृष्ठनए समाचारसंकट में तीन स्कूलों के छात्र चलने के लिए नहीं है फुटपाथ!...

संकट में तीन स्कूलों के छात्र चलने के लिए नहीं है फुटपाथ! …बीच सड़क से गुजरने को हैं मजबूर

-अवैध पार्किंग व स्टॉल बने परेशानी का सबब
प्रेम यादव / मीरा-भायंदर
मीरा रोड के हाटकेस इलाके में जीसीसी क्लब के पास स्थित जीसीसी इंटरनेशनल स्कूल, ओस्तवाल इंग्लिश अकेडमी स्कूल और इंडियन स्कूल जैसे प्रमुख विद्यालयों में हजारों बच्चे पढ़ने आते हैं। यह तीनों स्कूल जय मीरा अपार्टमेंट के निकट हैं और महज २० से २५ मीटर की दूरी पर स्थित हैं। इतने बड़े शैक्षणिक क्षेत्र के बावजूद, यहां के छात्रों के लिए सुरक्षित चलने लायक सड़क व फुटपाथ नहीं हैं। आलम यह है कि बच्चों को स्कूल आते-जाते समय सड़क के बीचों बीच से गुजरना पड़ता है। ऐसे में अभिभावकों व स्थानीय नागरिकों में प्रशासन के प्रति रोष व्याप्त है।
सबसे बड़ी समस्या यह है कि बच्चों के स्कूल जाने-आने वाले रास्ते यानी फुटपाथ पर दिव्यांगों के रोजगार के लिए बनाया गया स्टॉल अपना कब्जा जमाए हुए हैं। वहीं दूसरी ओर सड़क का निचला हिस्सा मोटर ट्रेनिंग स्कूल द्वारा की जा रही अवैध पार्विंâग से भरा हुआ है, जिससे आम राहगीरों और विशेष रूप से स्कूली बच्चों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है।
अब तक नहीं हुई कोई कार्रवाई
बारिश के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है। फुटपाथ पर स्टॉल और सड़क पर खड़े वाहनों की वजह से बच्चों को सड़क के बीचों-बीच से गुजरना पड़ता है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि उन्होंने कई बार ट्रैफिक पुलिस और मनपा से शिकायत की है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई अब तक नहीं हुई है।

बच्चों की सुरक्षा के लिए खतरा
मोटर ट्रेनिंग स्कूल के कई वाहन खड़े रहते हैं और स्टॉल संचालक भी लगातार फुटपाथ पर बने हुए हैं। तीन बड़े स्कूलों के सामने इस तरह की अव्यवस्था बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन चुकी है। अभिभावकों और स्थानीय निवासियों ने मांग की है कि संबंधित प्रशासन विशेषकर ट्रैफिक विभाग और मनपा जल्द से जल्द कार्रवाई करे, ताकि बच्चों की आवाजाही सुरक्षित और सुगम हो सके।

अन्य समाचार