मुख्यपृष्ठनए समाचारप्रेम में धोखा सिर तन से जुदा ... इस्लाम नहीं कबूला तो...

प्रेम में धोखा सिर तन से जुदा … इस्लाम नहीं कबूला तो घर में घुसकर काट दिया गला!

-युवती को मिली प्यार करने की खतरनाक सजा
– एमपी में सामने आया लव जिहाद का खौफनाक मामला

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नेपानगर थाना क्षेत्र के नावारा गांव में ३५ साल की एक युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि घटना को एक मुस्लिम शख्स ने इसलिए अंजाम दिया, क्योंकि लड़की ने इस्लाम कबूल करने और शादी से इनकार कर दिया था। घटना शुक्रवार रात की है। आरोप है कि शेख रईस (४२) ने पीड़िता भाग्यश्री नामदेव धानुक के घर में घुसकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया। उसने चाकू से भाग्यश्री पर कई वार किए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
भाग्यश्री की बहन सुभद्रा ने कहा कि शेख लंबे समय से भाग्यश्री पर दबाव बना रहा था। आरोपी उस पर इस्लाम कबूल करने और उसके साथ निकाह करने का दबाव बनाता था। वह इससे इनकार करती थी तो वह मारपीट करता था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच जान-पहचान थी। लेकिन शेख रईस एकतरफा प्यार करने लगा था। वह भाग्यश्री से निकाह करना चाहता था और इसके लिए उसे पहले इस्लाम कबूल करना चाहता था। एसीपी बुरहानपुर अंतर सिंह कानेश के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ हत्या और अत्याचार के आरोप में कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद से हिंदू संगठनों में आक्रोश है। हिंदू संगठनों ने इसे `लव जिहाद’ का खौफनाक मामला बताया है।

अन्य समाचार