मुख्यपृष्ठग्लैमरफरहान अख्तर स्टारर "१२० बहादुर" के टीज़र का पर्दे पर भौकाल

फरहान अख्तर स्टारर “१२० बहादुर” के टीज़र का पर्दे पर भौकाल

सोम मिश्रा “शिवम” 

पोस्टर के धमाकेदार खुलासे के सिर्फ एक दिन बाद, १२० बहादुर के मेकर्स ने अब वो टीज़र रिलीज़ कर दिया है जिसका सभी को बेसब्री से इंतज़ार था। यह टीज़र पैमाने, जज़्बात और जोशीली देशभक्ति से भरपूर है। इसमें फरहान अख्तर मेजर शैतान सिंह भाटी (पीवीसी) के दमदार किरदार में नज़र आ रहे हैं। पहली झलक ही दिखा देती है कि यह फिल्म हौसले और बलिदान से जुड़ी एक शानदार वॉर एपिक बनने वाली है। वर्ष १९६२ की रेजांग ला की असली बहादुरी से जुड़ी इस कहानी में, टीज़र दिखाता है कि कैसे १२० भारतीय सैनिक हज़ारों दुश्मनों के सामने मजबूती से खड़े रहे और इतिहास बना दिया। इसके बीच गूंजती है एक दमदार लाइन “हम पीछे नहीं हटेंगे!” जो हर सीन में सुनाई देती है और फिल्म की असली भावना को दिखाती है।

मेकर्स ने अपने ऑफ़िशियल सोशल मीडिया हैंडल पर टीज़र शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा: फरहान अख्तर की दमदार वापसी को दर्शाते हुए, टीज़र में उन्हें एक बिल्कुल अलग गंभीर, सधे हुए और दिल को छू लेने वाले अंदाज़ में दिखाया गया है। मेजर शैतान सिंह के रूप में उनका अभिनय पहले ही अपनी सच्चाई और शांत प्रभाव के लिए सराहना पा रहा है। यह फिल्म लद्दाख, राजस्थान और मुंबई में फिल्माई गई है और अब तक के सबसे बड़े पैमाने पर बनाई गई १२० बहादुर युद्ध के मोर्चे को पूरी सच्चाई के साथ फिर से जीवंत करती है। जमी हुई बर्फीली ज़मीन से लेकर युद्धभूमि की खामोशी तक, हर फ्रेम अपने आप में गहराई समेटे हुए है। राजनीश “रेज़ी” घोष के निर्देशन में बनी और रितेश सिधवानी व फरहान अख्तर (एक्सेल एंटरटेनमेंट) तथा अमित चंद्रा (ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज) के प्रोडक्शन में तैयार १२० बहादुर २१ नवंबर २०२५ को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

अन्य समाचार