मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिएस.जी. बर्वे नगर माध्यमिक विद्यालय में अंग्रेजी प्रयोगशाला का उद्घाटन

एस.जी. बर्वे नगर माध्यमिक विद्यालय में अंग्रेजी प्रयोगशाला का उद्घाटन

सामना संवाददाता / मुंबई

एस.जी. बर्वे नगर मनपा माध्यमिक विद्यालय में आज दिनांक 5 अगस्त 2025 को अंग्रेजी प्रयोगशाला (English Language Lab) का उद्घाटन समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रयोगशाला का उद्घाटन सम्मा. विभाग निरीक्षिका सुनीता खाडे मैडम के करकमलों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के मुख्याध्यापक अंबर सिंग मगर सर, वरिष्ठ शिक्षक अशोक शेंडे, सुभाष रजक, मनोज भोकरे, अर्चना कदम, त्र्यंबक मोरे सहित अनेक शिक्षकगण एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

मुख्य अतिथि सुनीता खाडे मैडम ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए अंग्रेजी प्रयोगशाला के महत्व और उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज के वैश्विक युग में अंग्रेजी भाषा के प्रयोग और संवाद कौशल में दक्षता प्राप्त करना अत्यंत आवश्यक है, और इस प्रयोगशाला के माध्यम से छात्र-छात्राएं आधुनिक संसाधनों की सहायता से अपनी भाषा क्षमताओं को निखार सकेंगे। विद्यालय परिवार ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें स्मृति-चिन्ह प्रदान किया और उनके मार्गदर्शन को प्रेरणादायी बताया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षकगणों ने संयुक्त रूप से किया।

 

अन्य समाचार