२०३० के राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी की भारत की आकांक्षाओं को काफी बल मिला है क्योंकि राष्ट्रमंडल खेलों का एक प्रतिनिधिमंडल अमदाबाद के आधिकारिक निरीक्षण दौरे की तैयारी कर रहा है। वैश्विक संस्था के खेल निदेशक डैरेन हॉल के नेतृत्व में यह दल ५ से ७ अगस्त तक शहर में रहेगा। इस तीन दिवसीय दौरे में आयोजन स्थल का विस्तृत निरीक्षण और गुजरात सरकार के अधिकारियों के साथ उच्च-स्तरीय बैठकें शामिल होंगी, जो भारत की बोली प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रतिनिधिमंडल रविवार को नई दिल्ली पहुंचा और भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के साथ भी बातचीत करेगा। कनाडा के हाल ही में इस दौड़ से हटने के बाद, भारत इस प्रतिष्ठित बहु-खेल आयोजन की मेजबानी के लिए एक मजबूत दावेदार के रूप में उभरा है और अमदाबाद यात्रा को इस यात्रा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव के रूप में देखा जा रहा है। भारत को ३१ अगस्त तक अपनी अंतिम बोली प्रस्ताव प्रस्तुत करना होगा, जिसके बाद नवंबर में ग्लासगो में होने वाली बैठक के दौरान राष्ट्रमंडल खेलों की आम सभा मेज़बान देश का पैâसला करेगी। आईओए के कार्यकारी सदस्य हरपाल सिंह के अनुसार, चयन में स्थिरता, क्षेत्रीय पहुंच और मेजबानी मॉडल में लचीलेपन जैसे कारकों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। ये ऐसे मानदंड हैं जिन पर भारत को पूरा भरोसा है कि वह इन पर खरा उतरेगा।
