मुख्यपृष्ठनए समाचारमुस्कान, सोनम से भी एक कदम आगे निकली अलीगढ़ की तबस्सुम ...हाथ-पैर...

मुस्कान, सोनम से भी एक कदम आगे निकली अलीगढ़ की तबस्सुम …हाथ-पैर बांधे, तेजाब छिड़का, फिर जलाया, पति के शव को भट्ठी में झोंका!

-प्रेमी के प्यार में शौहर को दी दर्दनाक मौत
-बीवी की बर्बरता सुनकर कांप उठा कलेजा
यूपी के अलीगढ़ जिले से एक रूह कंपा देनेवाली घटना सामने आई है। यहां की तबस्सुम ने तो मेरठ की मुस्कान इंदौर की सोनम से भी आगे निकली। दरअसल, पुलिस ने एक महिला को अपने पति की हत्या करने और फिर अपने प्रेमी की मदद से पड़ोसी जिले कासगंज में एक ईंट भट्टी के पास उसके जले हुए शव को फेंकने के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार किया। आरोपी महिला ने पति की धारदार हथियार से हत्या करने के बाद प्रेमी की मदद से शव को ठिाकाने लगाया। अलीगढ़ में एक बीवी की बर्बरता सुनकर सभी का कलेजा कांप उठा।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान धनसारी के निवासी यूसुफ (२९) के रूप में की गई है, जिसके परिवार ने दो अगस्त को छर्रा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि यूसुफ शनिवार सुबह से लापता है। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की थी। पुलिस का कहना है कि रविवार देर रात उसे सूचना मिली कि पड़ोसी कासगंज जिले के एक गांव में एक ईंट भट्ठे के पास एक अज्ञात व्यक्ति का जला हुआ शव मिला है। पुलिस ने बताया कि लापता व्यक्ति के परिवार ने शव की पहचान यूसुफ के रूप में की। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि यूसुफ की पत्नी तबस्सुम (२९) का उसी गांव के दानिश (२७) के साथ विवाहेतर संबंध था और उसने अपने प्रेमी (दानिश) की मदद से अपने पति के हाथ-पैर बांधे, पेट फाड़ा और बेरहमी से हत्या कर दी, इसके बाद पूरे शरीर पर तेजाब छिड़क दिया और शव में आग लगा दी ताकि उसकी पहचान न हो सके। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी शव को कासगंज जिले में ले गए और एक ईंट भट्ठे के पास में फेंक दिया, जहां रविवार शाम को पुलिस ने शव बरामद कर लिया। पुलिस अब युसूफ के प्रेमी और कुछ अन्य परिवार के सदस्यों की तलाश कर रही है।

कातिल पत्नी का कबूलनामा
मृतक के भाई आमिर ने बताया कि भाभी तबस्सुम का अपने मायके के युवक दानिश के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी अवैध संबंध के कारण दोनों ने मिलकर उसके भाई की हत्या की। पुलिस ने पत्नी तबस्सुम को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने हत्या की बात कबूल कर ली।

अन्य समाचार