मुख्यपृष्ठग्लैमरटूट रही है शादी!

टूट रही है शादी!

फिल्म इंडस्ट्री में आए दिन रिश्ते बनते और बिगड़ते हैं। अपनी सहेली के पति सोहेल कथूरिया संग २०२२ में विवाह करनेवाली हंसिका मोटवानी और सोहेल को लेकर खबरों का बाजार गर्म है कि दोनों की शादी टूटने के कगार पर पहुंच गई है। शादी के तीन वर्ष बाद हंसिका ने सोशल मीडिया पर सोहेल के साथ अपने विवाह की तस्वीरों को क्या डिलीट किया उनके तलाक की खबरों को बल मिल गया। जयपुर के एक किले में सोहेल की दूसरी बीवी बननेवाली हंसिका को लेकर खबर है कि वो सोहेल के परिवार में एडजस्ट नहीं कर पा रही थीं। सोहेल संग रिश्ता बिगड़ने के बाद अपनी मां संग रहनेवाली हंसिका ने जहां १८ जुलाई के बाद कोई पोस्ट शेयर नहीं की है, वहीं २०२३ से सोशल मीडिया पर ऑनलाइन एक्टिव न रहनेवाले सोहेल ने अपने एकाउंट को प्राइवेट कर दिया है। खैर, इन अफवाहों के पीछे की सच्चाई तो हंसिका और सोहेल जाने। हमारी तो बस यही दुआ है कि दोनों का साथ एक जनम का नहीं, बल्कि जनम-जनम का हो।

अन्य समाचार