साउथ में धमाल मचाने के बाद बॉलीवुड में धूम मचानेवाली ‘श्रीवल्ली’ रश्मिका मंधाना वैसे तो फिल्मों में बेहद बिजी हैं, लेकिन एक बातचीत में अपनी निजी जिंदगी पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि जब शूटिंग नहीं होती तब वो अपना दिन आराम से बिताना पसंद करती हैं। बातचीत में ‘नेशनल क्रश’ बन चुकीं रश्मिका ने बताया कि वो हर दिन डायरी लिखना पसंद करती हैं और जिस दिन शूटिंग न हो उस दिन को वे आराम से बिताना पसंद करती हैं। छुट्टी वाले दिन वो न केवल किताबें पढ़ना पसंद करती हैं, बल्कि उन शोज को भी देखना पसंद करती हैं, जिन्हें शूटिंग की वजह से वो मिस कर चुकी थीं। खैर, अपने पालतू डॉग के साथ समय बिताने के साथ ही अपने काम के बीच सुकून के पल तलाश करनेवाली रश्मिका छुट्टी वाले दिन पूरी तरह प्रâी नहीं होतीं। अपने टाइट शेड्यूल और छुट्टी वाले दिन अपने शौक को पूरा करनेवाली रश्मिका अपने रूमर्ड ब्वॉयप्रâेंड विजय देवरकोंडा के लिए कब वक्त निकालती हैं, ये खोज का विषय है।
