मुख्यपृष्ठनए समाचार३० सेकंड में सब तबाह...! उत्तरकाशी के धराली में फटा बादल ...५...

३० सेकंड में सब तबाह…! उत्तरकाशी के धराली में फटा बादल …५ की मौत, १०० फंसे और ६० लापता

-सेना ने संभाला मोर्चा
तबाही के विवरण:
-मृत्यु और लापता: ४ लोगों की मौत हो गई और करीब ५०-६० लोग लापता हैं।
-नुकसान: धराली के बाजार और घरों को भारी नुकसान पहुंचा है और खीरगंगा नाले का जलस्तर खतरनाक रूप से बढ़ गया है।
-राहत कार्य: सेना, एसडीआरएफ और प्रशासन की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।
-प्रशासन की अपील: लोगों से नदियों और नालों से दूर रहने को कहा गया है, और सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए गए हैं।

सामना संवाददाता / देहरादून
उत्तराखंड के उत्तरकाशी से दिल को दहला देनेवाली खबर सामने आई है। यहां हर्षिल के धराली में बादल फटा, जिससे तबाही मच गई। हादसे में १२ लोगों के मलबे में दबने की सूचना है, वहीं ६० लोगों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है। इस हादसे में अभी तक ५ लोगों की मौत की खबर है। वहीं १०० से ज्यादा लोग वहां फंसे हुए हैं। बादल फटने का वीडियो भी सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि वैâसे महज ३० सेकंड में सबकुछ तबाह हो गया।
आर्मी के हर्षिल वैंâप के पास की घटना है। आर्मी की टीम घटना के १० मिनट में ही मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया। खबर लिखे जाने तक १५० भारतीय सेना के जवान रेस्क्यू में लगे हुए थे। एंबुलेंस, डॉक्टर की टीम मौके पर पहुंची। बड़ी संख्या में लोगों के मलबे में फंसे होने की बात कही जा रही है। बादल फटने से खीरगंगा का जलस्तर बढ़ा और कस्बा धराली खीरगाढ़ में तेजी से भारी मलबा बहता चला आया। इससे कस्बे के कई घर मलबे में समा गए। राहत-बचाव कार्य जारी है, जिसमें सेना, एसडीआरएफ और प्रशासन की टीमें शामिल हैं। इलाके में अभी भी खतरा बरकरार है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं।
सीएम ने दिया मदद का भरोसा
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख जताते हुए उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं और लापता लोगों की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने भी मुख्यमंत्री से बात कर केंद्र की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।
हर्षिल आर्मी बेस कैंप पर भी बादल फटा
-धराली त्रासदी के बाद हर्षिल आर्मी बेस वैंâप के ऊपर बादल फटने की सूचना।
-उत्तरकाशी जिले से एक और चिंताजनक खबर सामने आई है। धराली में खीरगंगा नदी की बाढ़ से हुई भारी तबाही के कुछ ही समय बाद हर्षिल स्थित आर्मी बेस वैंâप के ऊपर बादल फटने की सूचना मिली है।
-ताजा जानकारी के अनुसार, बादल फटने की यह घटना धराली हादसे के तुरंत बाद हुई। प्रशासन और राहत दल अलर्ट मोड पर हैं। मौसम संबंधी स्थितियों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

 

अन्य समाचार