-युनूस सरकार का भारत विरोधी रुख दे रहा टेंशन
सामना संवाददाता / इस्लामाबाद
पाकिस्तान की सेना ने भारत को एक से ज्यादा मोर्चों पर घेरने की रणनीति बनाई है। पाकिस्तानी आर्मी बांग्लादेश की जमीन को भारत के खिलाफ इस्तेमाल कर सकती है। पाकिस्तानी सेनाप्रमुख असीम मुनीर भारत के खिलाफ अपनी रणनीति को नए सिरे से तय कर रहे हैं। इसमें पाकिस्तान अपने बजाय बांग्लादेश के बॉर्डर से भारत में हलचल पैदा करने की कोशिश करेगा। पाक आर्मी की बांग्लादेश को अपना मोहरा बनाने के संकेत और ढाका की मौजूदा युनूस सरकार का भारत विरोधी रुख दिल्ली की चिंता को बढ़ाता है।
मुनीर को क्यों मिल रहा हौसला
-असीम मुनीर ने हालिया महीनों में ऐसे कई कदम उठाए हैं, जो भारत को सतर्क करते हैं।
-खासतौर से डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन हासिल करने में मुनीर कामयाब दिखे हैं।
-अमेरिका और चीन के साथ संबंध साधने की वजह से मुनीर अपने देश में मजबूत होकर उभरे हैं।
-डोनाल्ड ट्रंप के संरक्षण से मुनीर को भारत को अपरंपरागत तरीकों से चुनौती देने के लिए कूटनीतिक कवर और रणनीतिक आत्मविश्वास मिलता है।
