पति और ससुरालवालों पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप
आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में एक युवा कॉलेज लेक्चरर ने शादी के सिर्फ छह महीने बाद ही आत्महत्या कर ली। महिला ने एक दिल दहला देने वाला सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें उनके पति और उनके परिवार पर लगातार दुर्व्यवहार का आरोप लगाया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, २४ वर्षीय श्रीविद्या ने अपने पति रामबाबू द्वारा कथित तौर पर झेली गई फिजीकल और इमोशनल अब्यूज का विस्तार से वर्णन किया और अपने भाई को रक्षाबंधन का अंतिम मैसेज लिखकर अपने नोट का अंत किया।
श्रीविद्या के नोट के अनुसार, शादी के एक महीने बाद ही उसके साथ दुर्व्यवहार शुरू हो गया था। उन्होंने विस्तार से बताया कि वैâसे उसके पति रामबाबू नशे में घर लौटते हैं, उसके साथ मारपीट करते और उसे लगातार अपमानित करते थे। उसने लिखा कि एक बार उसने एक अन्य महिला के सामने उसे ‘बेकार’ कहकर अपमानित किया था और शारीरिक हिंसा के कुछ उदाहरणों का भी जिक्र किया था, जिसमें मुक्का मारना और उसका सिर बिस्तर पर पटकना शामिल था। रक्षाबंधन से पहले अपने भाई को लिखे एक इमोशनल आखिरी मैसेज में उन्होंने लिखा, ‘भाई, अपना ख्याल रखना। हो सकता है कि मैं इस बार तुम्हें राखी न बांध पाऊं।’ अपने पति और उसके परिवार को जिम्मेदार ठहराते हुए, श्रीविद्या ने रिक्वेस्ट किया कि उन्हें ‘किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाना चाहिए।’ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। मामले में आगे की जानकारी का इंतजार है।
यूपी में भी पति से तंग आकर महिला ने लगाई फांसी
बीते दिनों ऐसी ही एक घटना में उत्तर प्रदेश में एक पुलिस कांस्टेबल की पत्नी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करने के बाद आत्महत्या कर ली थी। वीडियो में उसने अपने ससुराल वालों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। बख्शी का तालाब थाने में ईगल मोबाइल में तैनात कांस्टेबल अनुराग सिंह की पत्नी सौम्या कश्यप अपने घर में पंखे से लटकी पाई गई थीं।
