मुख्यपृष्ठग्लैमर`मला राग येतोय...' 

`मला राग येतोय…’ 

बॉलीवुड के एक्शन हीरो अजय देवगन फिल्म `सिंघम २’ तो आप सभी को याद ही होगी और इस फिल्म का सुपरहिट सांन्ग `अता माझा सटकली….मला राग येतोय…’ तो आप सभी को याद ही होगा। लगता है इन दिनों उनकी मैडम काजोल को भी बड़ा गुस्सा आ रहा है। दरअसल, बॉलीवुड की `सिमरन’ यानी काजोल का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस एक इंटरव्यू के दौरान मराठी में बातचीत कर रही थीं। तभी एक पैपराजी ने उनसे रिक्वेस्ट कर दी कि वो हिंदी में भी कुछ कह दें। इतना सुनते ही पता नहीं क्यों मैडम काजोल का मूड खराब हो गया। एक्ट्रेस ने गुस्से में कहा ‘अभी हिंदी में भी बोलूं? जिसको समझना है, समझ लेगा!’ बस फिर क्या था , उनके इस बयान को लेकर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। लगता है कुछ लोगों को उनका ये रूप कुछ खास पसंद नहीं आया तभी तो लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। वैसे, काजोल, आपको इतना गुस्सा आया क्यों…?

अन्य समाचार