मुख्यपृष्ठनए समाचाररूह कंपा देनेवाली आपबीती ... उसे हर दिन मिलता था १०...

रूह कंपा देनेवाली आपबीती … उसे हर दिन मिलता था १० का टार्गेट!

– सहेली ने धोखे से गंदे धंधे में धकेला
– देह व्यापार में फंसी १६ वर्षीय युवती की दर्दनाक दास्तां
दिल्ली पुलिस ने देह व्यापार में धकेली गई एक १६ साल की बच्ची को मुक्त कराया है। वह वैâसे इस धंधे में धकेली गई और किस तरह इतनी छोटी उम्र में उसे जुल्म का सामना करना पड़ा? लड़की ने बेहद चौंकानेवाली बातें बताई हैं। एसोसिएशन फॉर वालंटरी एक्शन की सूचना पर मुक्त कराई गई नाबालिग लड़की ने बताया कि उसे सालभर पहले इस काली दुनिया में धकेला गया, जहां उसे हर रात ८ से १० ग्राहकों को खुश करना पड़ता था। पीड़ित बच्ची को उसकी एक सहेली ने बहला-फुसला कर इस धंधे में धकेला था। पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और इस गिरोह में शामिल अन्य संदिग्धों के बारे में तहकीकात जारी है।
पीड़ित बच्ची ने बताया कि दर्द की शिकायत करने पर उसे दर्द निवारक गोलियां दी जाती थीं और फिर ग्राहकों के पास भेज दिया जाता था। इस काम के लिए उसे ५०० रुपए दिए जाते थे, लेकिन ये पैसे भी उसे कभी-कभार ही मिलते थे। जब उसने खुद को छोड़ देने की विनती की तो ट्रैफिकिंग गिरोह के सदस्य उसे उसके रिकॉर्ड किए गए वीडियो दिखाकर धमकाते थे कि अगर उसने इस काम से मना करने या भागने की कोशिश की तो इसे सार्वजनिक कर दिया जाएगा। पीड़ित बच्ची को उसकी एक सहेली ने बहला-फुसला कर इस धंधे में धकेला था। सहेली ने बच्ची से कहा था कि वह उसे किसी ऐसे आदमी से मिलवाएगी जो रुपए-पैसे की उसकी सभी समस्याएं चुटकियों में दूर कर देगा। बच्ची ने बताया, `सहेली ने मुझे एक भईया से मिलवाया, जिन्होंने मुझे ढेर सारे पैसे कमाने के सपने दिखाए। तब मुझे समझ में नहीं आया कि मुझे किस दलदल में धकेला जा रहा है। जैसे ही मुझे समझ में आया, मैंने इससे बाहर निकलने की कोशिश की। लेकिन उन लोगों ने चुपके से रिकॉर्ड किए गए वीडियो दिखाकर मुझे मुंह बंद रखने की धमकी दी।’

अन्य समाचार