मुख्यपृष्ठग्लैमरवैंप बनकर लूटी महफिल

वैंप बनकर लूटी महफिल

फिल्मों में कलाकार अकसर निगेटिव रोल निभाने से बचते हैं, लेकिन इंडस्ट्री की सोच के विपरीत ‘देसी गर्ल’ से ‘ग्लोबल आइकन’ बनी प्रियंका ने फिल्म ‘एतराज’ में वैंप का रोल निभाकर ऐसी लाइमलाइट बटोरी कि फिल्म की हीरोइन करीना कपूर हाथ मलती रह गईं। अपने से उम्र में ५० वर्ष बड़े अमरीश पुरी की पत्नी का ग्रे रोल निभानेवाली प्रियंका की तारीफ करते हुए सुनील दर्शन ने एक बातचीत में कहा कि उन्होंने प्रियंका वाला रोल पहले करीना को ऑफर किया था, लेकिन मुश्किल रोल पसंद न होने के कारण करीना ने जहां इसे ठुकरा दिया, वहीं प्रियंका ने इसे लपक लिया। इसे करीना की गलती बतानेवाले सुनील ने कहा कि उस दौर में ज्यादातर एक्ट्रेसेज ग्रे रोल करने से कतराती थीं, लेकिन प्रियंका चोपड़ा ने रिस्क लिया। वह जिस चीज को चाहती थीं उसे हासिल कर ही लेती थीं। ‘एतराज’ में सोनिया का रोल उन्होंने ऐसे निभाया कि लोगों को लगने लगा कि ऐसा भी हो सकता है। खैर, हर तरह के किरदारों में जान फूंक देनेवाली प्रियंका यूं ही ‘ग्लोबल स्टार नहीं’ बनी, ऐसा हम नहीं कहते जमाना कहता है।

अन्य समाचार