खुशबू सिंह
क्या आपने कभी सुना है कि रिश्तों की दीवारें प्यार के आगे ढह जाएं? बिहार के बांका जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने न सिर्फ रिश्तों की मर्यादा को चुनौती दी, बल्कि एक परिवार को तहस-नहस कर दिया। दो बच्चों की मां, जो रिश्ते में भांजे की मामी थी, ने अपने ही भांजे के साथ घर छोड़कर शादी कर ली। अब पति और मामा पुलिस में इंसाफ की भीख मांग रहा है। आइए, इस चौंकाने वाली कहानी को करीब से जानते हैं और समझते हैं कि आखिर ये सब हुआ वैâसे?
कैसे टूटा भरोसा?
बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव की ये कहानी है। शिवम कुमार, एक मेहनती पति, जो अपने परिवार के लिए दिल्ली में मजदूरी करता था। साल २०१४ में उसकी शादी पूनम से हुई थी। दोनों के दो बेटे हैं – १० साल का आकाश और ८ साल का ऋषि। शिवम दिन-रात मेहनत करके परिवार का पेट पालता था, जबकि पूनम बच्चों के साथ गांव में रहती थी। लेकिन किसे पता था कि ये सुखी-सी दिखने वाली जिंदगी में तूफान आने वाला है?
कैसे पनपा प्यार?
शिवम के बहनोई का भतीजा अंकित कुमार अक्सर उनके घर आया-जाया करता था। धीरे-धीरे अंकित और पूनम के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। रिश्ते की मर्यादा को ताक पर रखकर दोनों के बीच प्यार पनपने लगा। कुछ दिन पहले जब शिवम दिल्ली से घर लौटा, तो उसे पता चला कि पूनम दोनों बच्चों के साथ गायब हो चुकी है। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ था। शिवम का दिल बैठ गया और उसने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
फोटो ने उड़ाए होश
६ जुलाई को पूनम ने शिवम के फोन पर एक तस्वीर भेजी, जिसने उसे और पूरे परिवार को हिलाकर रख दिया। तस्वीर में पूनम, अंकित के साथ मंदिर में शादी करती नजर आई। उसने बताया कि उसने अंकित से शादी कर ली है। ये खबर सुनकर शिवम का गुस्सा सातवें आसमान पर था। उसने अमरपुर थाने में लिखित शिकायत देकर अपनी पत्नी और बच्चों की बरामदगी की गुहार लगाई।
ये कहानी सिर्फ एक परिवार की नहीं, बल्कि समाज के सामने एक बड़ा सवाल खड़ा करती है। क्या प्यार की कोई सीमा नहीं होती? क्या रिश्तों की मर्यादा को इस तरह तोड़ा जाना सही है? इस घटना ने न सिर्फ एक परिवार को बिखेर दिया, बल्कि समाज में भी चर्चा का विषय बन गया है।
