मुख्यपृष्ठस्तंभझांकी : दुर्रानी की घर वापसी

झांकी : दुर्रानी की घर वापसी

अजय भट्टाचार्य

ढाई दशक पहले जब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी बनी, तब से बाबाजी दुर्रानी ने शरद पवार का साथ नहीं छोड़ा। बीते लोकसभा चुनाव के दौरान वे अजीत पवार गुट में शामिल हो गए थे। लेकिन विधानसभा चुनाव से पहले दुर्रानी फिर से शरद पवार के पास लौट आए। पाथरी से चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवारी मांगी। लेकिन पार्टी को यह सीट नहीं मिली तो बगावत करके निर्दलीय लदे और हार गए। इसके बाद चर्चा थी कि वे एक बार फिर अजीत पवार गुट में शामिल होंगे। लेकिन ७ अगस्त को दुर्रानी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ मुंबई स्थित कांग्रेस भवन में प्रदेश अध्यक्ष सपकाल की उपस्थिति में कांग्रेस का झंडा-डंडा थामेंगे।
मुंडे के बैनर से मुंडे गायब
बीड की पूर्व महापौर बाबरी मुंडे ने भाजपा छोड़कर अजीत पवार वाली राकांपा में शामिल होने का पैâसला किया है। उन्होंने पार्टी के भीतर की उपेक्षा के कारण भाजपा छोड़ने की बात कहते हुए ७ अगस्त को उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की उपस्थिति में पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। बाबरी मुंडे राकांपा नेता विधायक प्रकाश सोलंकी के नेतृत्व में पार्टी में शामिल होंगी। उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने भविष्य के राजनीतिक सफर के लिए प्रकाश सोलंकी के मार्गदर्शन को स्वीकार करती हैं। इस पार्टी प्रवेश की जिले में व्यापक रूप से चर्चा हो रही है और कार्यक्रम के बैनर लगाए जाने के दौरान विधायक धनंजय मुंडे की तस्वीर न होने से राजनीतिक गलियारों में गरमाहट है। ऐसी अटकल है कि धनंजय मुंडे को धीरे-धीरे किनारे किया जा रहा है।
स्वर्ग की ओर
कुंभ में भगदड़ के दौरान जो लोग मोक्ष पाने से वंचित रह गए थे, अब गंगा मैया प्रयागराज में खुद गंगा पुत्रों के दरवाजों पर पहुंच चुकी हैं। योगी सरकार में मंत्री और निषाद पार्टी के मुखिया संजय निषाद ने प्रयागराज के रिहायशी इलाकों में गंगा नदी की घुसपैठ पर कहा है कि जब गंगा मैया गंगापुत्रों के घर पर पैर धोने आती हैं, आदमी सीधे स्वर्ग जाता है। मंत्रीजी ने पर्ची वाले बाबा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए प्रयागराज के बाढ़ग्रस्त लोगों को राहत देते हुए उनके स्वर्गारोहण की व्यवस्था की है। मंत्री जी खुद लखनऊ के पॉश इलाके में रहते हैं, गंगा तो क्या नाली भी उनके दरवाजे पर नहीं बहती। तो क्या इसका मतलब ये निकाला जाए कि मंत्री जी सीधा.. वहां जाएंगे?
(लेखक वरिष्ठ पत्रकार एवं स्तंभकार हैं तथा व्यंग्यात्मक लेखन में महारत रखते हैं।)

अन्य समाचार