मुख्यपृष्ठनए समाचार‘गणेशोत्सव’ के साथ-साथ जेबकतरे भी ‘एक्टिव’! ...गणपति आगमन के दौरान ५० लोगों...

‘गणेशोत्सव’ के साथ-साथ जेबकतरे भी ‘एक्टिव’! …गणपति आगमन के दौरान ५० लोगों का मोबाइल चोरी

चार गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
सामना संवाददाता / मुंबई
मुंबई सहित राज्यभर में गणेशोत्सव की तैयारियां जोरों में शुरू है। इस दरम्यान जेबकतरों ने भी अपनी ‘तैयारियां भी पूरी कर ली है। जेबकतरों ने अपनी तैयारियों का करिश्मा दिखाते हुए गत रविवार काला चौकी क्षेत्र में गणपति आगमन के जुलूस के दौरान करीब ५० लोगों के मोबाइल फोन गायब कर दिए। हालांकि, कालाचौकी पुलिस ने इस मामले में सक्रियता दिखाते हुए अब तक चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें दो आरोपियों को रंगेहाथ पकड़ा गया है, बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।
पॉकेटमारी की १० शिकायतें दर्ज
पुलिस को अब तक १० चोरी की लिखित शिकायतें मिली हैं, लेकिन आशंका है कि संख्या इससे कहीं ज्यादा हो सकती है। कई श्रद्धालु तो भीड़ में मोबाइल चोरी होने के बाद रिपोर्ट दर्ज कराने तक नहीं आते, जिससे सटीक आंकड़ा नहीं मिल पाता। पुलिस का कहना है कि चोर गिरोह काफी सुनियोजित तरीके से भीड़ में सक्रिय हो रहे हैं। वे झुंड में आते हैं और लोगों की जेब से मोबाइल, पर्स जैसी कीमती चीजें निकाल लेते हैं।
आनेवाले दिनों में और बढ़ेगी भीड़
गणपति बाप्पा की धूम अब धीरे-धीरे पूरे मुंबई में पैâल रही है। हर रविवार को बड़े-बड़े मंडलों में गणपति आगमन के आयोजन हो रहे हैं। आगामी रविवार यानी १०, १५, १७ और २३ अगस्त को मुंबई के खेतवाड़ी, परेल, चेंबूर, दादर, सायन, धारावी जैसे इलाकों में बड़ी संख्या में गणेश मंडल अपने गणपति बाप्पा का आगमन जुलूस निकालेंगे। इस दरम्यान जुलूस में चोरों की मौजूदगी की संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता। ऐसे में सतर्क रहना जरूरी है।

अन्य समाचार