सीआरपीएफ की महिला अधिकारी और उनके परिवार ने पाई-पाई जोड़कर शादी के लिए सोने के गहने बनवाए थे, लेकिन वे चोरी हो गए। महिला अधिकारी का दावा है कि पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया। इस संबंध में एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह निराशा भरी आवाज में अपना दर्द बयां करते हुए रो पड़ती हैं। उधर, वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने बयान जारी कर कहा कि मामले में बिना देरी के जांच जारी हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक, `३२ साल की महिला सीआरपीएफ अधिकारी का नाम कलावती है। वह मूल रूप से तमिलनाडु के नारायणपुरम गांव की रहने वाली हैं। फिलहाल जम्मू और कश्मीर में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि २४ जून को उनके घर चोरी हुई, जिस समय चोरी हुई घर पर कोई नहीं था। पिता और भाई खेत पर गए थे। मां मवेशियों को चराने गई थी। महिला अधिकारी के मुताबिक, जब उनकी मां घर लौटी तो देखा कि ताला टूटा हुआ है। घर में रखे गहने गायब थे। बिना किसी देरी के उसी दिन उनके भाई ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि शिकायत दर्ज कराने के बावजूद पुलिस की तरफ से कोई भी जांच करने नहीं आया। दावा किया कि पुलिस ने एफआईआर भी चार दिन बाद २८ जून को दर्ज की। देरी के लिए सीएम की सुरक्षा ड्यूटी का हवाला दिया गया। कलावती ने बताया कि वह उनका परिवार पूरी तरह से टूट चुका था क्योंकि शादी के लिए जो कुछ भी उन्होंने बचाया था, वो सब चोरी हो गया। उन्होंने बार-बार पुलिस से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया।
पुलिस ने दी सफाई
महिला अधिकारी के आरोपों पर पुलिस का बयान भी सामने आया है। पुलिस ने बताया कि महिला अधिकारी के पिता कुमारसामी ने २४ जून को अपने घर में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक, कलावती की शादी के लिए रखे गए १५ सोने के जेवर, ५०,००० रुपए वैâश और एक रेशमी साड़ी चोरी हुई थी। पुलिस ने दावा किया कि २५ जून को ही मामला दर्ज कर लिया था। फिंगरप्रिंट के सैंपल और सीसीटीवी फुटेज जुटा लिए गए थे। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने में देरी के दावे को खारिज किया।
