मुख्यपृष्ठनए समाचार‘अडानी’ की कंपनी जबरन लगा रही है राज्य में स्मार्ट बिजली मीटर!...

‘अडानी’ की कंपनी जबरन लगा रही है राज्य में स्मार्ट बिजली मीटर! … महावितरण ने हाथ किए ऊपर

 

सामना संवाददाता / मुंबई
राज्यभर में स्मार्ट लगाए जाने का हर स्तर पर विरोध किया जा रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण भागों में भी अडानी के स्मार्ट मीटर का तीव्र विरोध हो रहा है। इसके बावजूद अडानी कंपनी का स्मार्ट मीटर लगाने का काम जारी है। सावंतवाड़ी तालुका में स्मार्ट मीटर लगाने का सभी राजनीतिक दलों ने एक साथ विरोध किया और बिजली वितरण कंपनी कार्यालय पर मोर्चा निकालकर इस काम को रोकने की मांग की। हालांकि, महावितरण ने इस काम की जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते हुए स्पष्ट किया कि अडानी कंपनी सीधे तौर पर ये स्मार्ट मीटर लगा रही है। इससे महावितरण का कोई लेना-देना नहीं है।
स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में वितरण कार्यालय पर मोर्चा निकालने के बाद सहायक अभियंता शैलेश रक्षे ने कहा कि अडाणी कंपनी सीधे मीटर लगा रही है और पुराने मीटर बदलने का कोई रिकॉर्ड विद्युत कार्यालय में नहीं रखा जाता इसलिए विद्युत कंपनी के पास इसकी जानकारी नहीं है। सहायक अभियंता के इस बयान के बाद सर्वदलीय पदाधिकारियों ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई। इसके बाद अधिकारियों ने लिखित में दिया कि यह काम सीधे तौर पर अडानी कंपनी द्वारा किया जा रहा है।

स्थानीय नेताओं ने लगाया आरोप
महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी (महावितरण) सावंतवाड़ी में पुराने बिजली मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगा रही है। हालांकि, यह काम सीधे तौर पर महावितरण द्वारा नहीं, बल्कि अडानी ट्रांसमिशन लिमिटेड और अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड के माध्यम से किया जा रहा है। बताया गया कि इस काम के लिए अमदाबाद से योजना लागू की जा रही है। वहीं इस काम पर आपत्ति जताते हुए स्थानीय नेताओं ने आरोप लगाया है कि ये मीटर बिना किसी पूर्व सूचना के लगाए जा रहे हैं, जो पूरी तरह से अवैध है।

अन्य समाचार