मुख्यपृष्ठनए समाचारबेस्ट की बर्बादी ... सीएम-डीसीएम का अहंकार युद्ध! ... आदित्य ठाकरे का...

बेस्ट की बर्बादी … सीएम-डीसीएम का अहंकार युद्ध! … आदित्य ठाकरे का महायुति पर हमला

सामना संवाददाता / मुंबई
बेस्ट विभाग में महाप्रबंधक पद के लिए दो अलग- अलग अधिकारियों की पोस्टिंग के निर्देश सीएम कार्यालय और डीसीएम कार्यालय से एक ही दिन जारी होने के मामले में महायुति सरकार की खामियां सामने आई हैं। इस मुद्दे पर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता, युवासेनाप्रमुख और विधायक आदित्य ठाकरे ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जानबूझकर बेस्ट को बर्बाद करने में लगी है, लेकिन इससे भी खराब बात यह है कि मुख्यमंत्री और ‘गद्दारनाथ मिंधे’ के बीच समन्वय अब पूरी तरह खत्म हो चुका है। उन्होंने सवाल किया कि मुख्यमंत्री और गद्दारनाथ मिंधे के बीच के अहंकार युक्त युद्ध का खामियाजा महाराष्ट्र के लोग क्यों भुगतें? उन्होंने आगे कहा कि अगर मुख्यमंत्री और गद्दारनाथ मिंधे के बीच बुनियादी संवाद भी खत्म हो गया है, तो ऐसे लोग राज्य का नेतृत्व वैâसे करेंगे?
यह महाराष्ट्र की अब तक की सबसे भ्रष्ट और अक्षम सरकार है। उन्होंने मीडिया को बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से एक ही पद के लिए एक अधिकारी के नाम का आदेश जारी किया जाता है, जबकि गद्दारनाथ के शहरी विकास विभाग उसी पद पर किसी और अधिकारी के नाम का आदेश निकालता है। आदित्य ठाकरे ने सवाल किया कि क्या उप मुख्यमंत्री ने इससे पहले मुख्यमंत्री से कोई चर्चा नहीं की?

अन्य समाचार