मुख्यपृष्ठनए समाचारछत्रपति शिवाजी महाराज पर बनी फिल्म ने मचाया विवाद ... सीएम के...

छत्रपति शिवाजी महाराज पर बनी फिल्म ने मचाया विवाद … सीएम के विरोध में उतरे दो युवक! फडणवीस को दिखाए ‘प्ले कार्ड’ … कल रिलीज होनी है फिल्म

सामना संवाददाता / मुंबई
छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर बनी एक फिल्म को लेकर महाराष्ट्र में विवाद दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। शिवाजी के बारे में गलत जानकारी साझा किए जाने का आरोप फिल्म निर्माताओं पर लगाते हुए हिंदू संगठन ने कड़ा विरोध किया है। एक दिन पहले मुंबई में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में हो रहे स्टेट फिल्म अवॉर्ड्स के एक कार्यक्रम में इसी फिल्म के विरोध में जमकर हंगामा हुआ।
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सामने ही विरोधियों और आयोजकों के बीच भिड़ंत हुई। नारेबाजी की गई, जिसके चलते सीएम को अपना भाषण बीच में ही रोकना पड़ा। इस घटना के बाद पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए दो कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी ले लिया। इस हंगामे से पूरे कार्यक्रम में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई। यह घटना मुंबई के वर्ली स्थित एनएससीआई डोम में आयोजित महाराष्ट्र फिल्म पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान हुई। मुख्यमंत्री फडणवीस जैसे ही मंच पर भाषण देने के लिए खड़े हुए हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने फिल्म के खिलाफ नारे लगाना शुरू कर दिया। ये लोग फिल्म पर प्रतिबंध लगाने और इसमें से कथित आपत्तिजनक दृश्यों को हटाने की मांग कर रहे थे।
विवाद का कारण
बिगड़े हालात- हालात बिगड़ते देख मुख्यमंत्री ने खुद हस्तक्षेप किया। उन्होंने नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं से शांत रहने की अपील करते हुए कहा कि आपकी बात सुनी गई है, अब कार्यक्रम को खराब न करें, लेकिन जब वो नहीं माने, तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी।
हिरासत में लिया- पुलिसकर्मियों ने तेजी से वहां जाकर दोनों कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया और उन्हें कार्यक्रम स्थल से बाहर ले गए।
रोकना पड़ा भाषण- इस दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को कुछ समय के लिए अपना भाषण रोकना पड़ा। फिल्म के विरोध प्रदर्शन की यह इकलौती घटना नहीं है।
विरोध जारी- इस फिल्म को लेकर पिछले कुछ दिनों से हिंदुत्ववादी संगठनों का गुस्सा फूट रहा है। हिंदू महासंघ ने ‘खालिद का शिवाजी’ के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग करते हुए सीधे सेंसर बोर्ड को एक पत्र लिखा है।

अन्य समाचार