मुख्यपृष्ठखेल‘राहुल को राजस्थान रॉयल्स से निकाला गया’

‘राहुल को राजस्थान रॉयल्स से निकाला गया’

साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एबी डिविलियर्स को लगता है कि राहुल द्रविड़ को राजस्थान रॉयल्स से निकाला गया है। उनका कहना है कि नतीजे नहीं देने के चलते शायद यह कदम उठाया गया। राहुल द्रविड़ पिछले दिनों राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच पद से हट गए थे। डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर द्रविड़ के राजस्थान रॉयल्स से अलग होने की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शायद उन्हें प्रीमियर लीग फुटबॉल की तरह बाहर किया गया है। जहां पर कोच पर लगातार दबाव रहता है। डिविलियर्स ने कहा, ‘लीग में कोच और मैनेजर पर लगातार नतीजे देने और ट्रॉफी जीतने का दबाव रहता है। जब वह ऐसा नहीं कर पाते हैं, तब उन्हें मालिकों से सुनना पड़ता है। हमें तथ्यों का नहीं पता लेकिन जैसा कि उन्होंने दूसरे रोल से इनकार किया तो हो सकता है कि उन्हें बाहर कर दिया गया हो जो कि ठीक नहीं है। लेकिन शायद राजस्थान के आगामी सीजन को लेकर अलग विचार हो। शायद वे चीजों को थोड़ा अलग तरह से करना चाहते हों।’

अन्य समाचार