मुख्यपृष्ठसमाचारनाजायज रिश्ते का खौफनाक अंजाम

नाजायज रिश्ते का खौफनाक अंजाम

फिरोज खान / मुंबई

-बदलापुर में ४ साल के बच्चे के सामने खूनी खेल
-प्रेमिका का गला चाकू से रेत दिया, फिर खुद को भी किया खत्म

बदलापुर-पूर्व में नाजायज रिश्ते का खौफनाक खात्मा हो गया। एक सनकी शख्स ने शादीशुदा महिला के प्यार के चक्कर में दिल दहला देने वाला कदम उठाया। बेवफाई का शक या टूटे रिश्ते से बौखलाए व्यक्ति ने प्रेमिका का गला चाकू से रेत दिया। इसके बावजूद उसके कलेजे को ठंडक नहीं पंहुची, तो उसने चाकू से अपने आप पर कई वार कर लिए और खुद को भी मिटा डाला। इस खून-खराबे का सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि सारा वाकिया महिला के ४ साल के बेटे के सामने हुआ। बच्चा कार में बैठा हुआ था और जब उसने देखा कि उसकी मां पर चाकू से बेरहमी से वार किए जा रहे हैं तो वह चिल्लाता रहा, `मेरी मम्मी को मत मारो’ खून सवार व्यक्ति ने बच्चे की भी नहीं सुनी और अवैध रिश्ते की कहानी खत्म कर डाली। अपनी नजरों के सामने मां का कत्ल होते देख बच्चा सदमे में है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार दोपहर बदलापुर-पूर्व स्थित खरडई इलाके के सुनसान जगह पर एक ३० वर्षीय महिला और ३० साल के व्यक्ति की लाश खून से लतपथ हालत में पड़ी थी। इस बात की जानकारी वैâब से चिल्लाकर ४ साल के बच्चे ने राहगीर को दी। राहगीर ने फौरन पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पंहुची तो क्या देखती है कि महिला और शख्स की लाश पड़ी हुई है और चाकू बगल में पड़ा हुआ है। पुलिस को पहले लगा कि किसी और ने दोनों की हत्या की होगी, लेकिन बच्चे ने तुतली जबान में सारी हकीकत बताई तो पुलिस हैरान रह गई। पुलिस ने दोनों लाशों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी पाटील ने बताया बच्चे द्वारा बताए गए जानकारी के मुताबिक युवक ने पहले महिला की हत्या की और बाद में खुद को भी चाकू से मार लिया। अधिकारी के मुताबिक, जांच में पता चला है कि मृतकों के बीच नाजायज रिश्ता था। मृतका का पति घाटकोपर में चाय की दुकान चलाता है। पुलिस ने उसका भी स्टेटमेंट लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

जांच में पता चला है कि मृतकों के बीच नाजायज रिश्ता था। मृतका का पति घाटकोपर में चाय की दुकान चलाता है। पुलिस ने उसका भी स्टेटमेंट लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।
-पुलिस अधकिारी पाटील

अन्य समाचार