मुख्यपृष्ठनए समाचारसामाजिक कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा आदित्य ठाकरे का जन्मदिन

सामाजिक कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा आदित्य ठाकरे का जन्मदिन

-दोपहर १२:३० बजे से शाम ४ बजे तक ‘मातोश्री’ में शुभकामनाएं स्वीकार करेंगे

सामना संवाददाता / मुंबई

शिवसेना नेता, युवासेना प्रमुख व विधायक आदित्य ठाकरे का जन्मदिन शनिवार १३ जून को मुंबई सहित पूरे राज्य में सामाजिक एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा। आदित्य ठाकरे दोपहर १२:३० बजे से शाम ४ बजे तक अपने निवास ‘मातोश्री’ में शुभकामनाएं स्वीकार करेंगे।
आदित्य ठाकरे का जन्मदिन लाखों शिवसैनिकों और युवासैनिकों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं होता। अपने प्रिय नेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए ‘मातोश्री’ पर सुबह से ही शिवसैनिकों की लंबी कतार लग जाती है। आदित्य ठाकरे भी कार्यकर्ताओं की शुभकामनाओं को सम्मानपूर्वक स्वीकार करते हुए उनका आभार व्यक्त करते हैं। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी बड़ी संख्या में शिवसैनिक आदित्य ठाकरे को शुभकामनाएं देने ‘मातोश्री’ पहुंचेंगे। इसके अलावा मुंबई सहित राज्यभर में विभिन्न सामाजिक और पर्यावरण संरक्षण संबंधी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
शिवसेना के नारों के बीच भगवा उत्साह
आदित्य ठाकरे के जन्मदिन के अवसर पर ‘मातोश्री’ परिसर भगवा रंग में रंगा नजर आएगा। शिवसैनिक भगवा टोपी, वस्त्र, साफा और हाथों में भगवा ध्वज लेकर कार्यक्रम में शामिल होंगे। `मातोश्री’ परिसर में लहराते भगवा झंडों के साथ ‘जय भवानी, जय शिवाजी’, ‘शिवसेना जिंदाबाद’ और ‘आदित्य साहेब आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ हैं’ जैसे नारों से पूरे क्षेत्र में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिलेगा।

अन्य समाचार