मुख्यपृष्ठखेलरोहित का वीडियो वायरल

रोहित का वीडियो वायरल

भारतीय वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा फिटनेस टेस्ट पास करके मुंबई लौट आए हैं। उनका बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में यो-यो टेस्ट हुआ था, जिसमें वह पास हो गए। एयरपोर्ट का उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में रोहित शर्मा एयरपोर्ट पर चलते नजर आ रहे है और इस दौरान कई लोग उनकी फोटो-वीडियो लेने लग जाते हैं। रोहित उनसे पूछते हैं कि तुम भाई लोग? तो वो जवाब देते हैं कि हम पैपराजी हैं। इस पर रोहित कहते हैं, ‘अच्छा पैपराजी, तुम लोग बहुत बड़े लोग हो भाई, कोई हाथ नहीं लगा सकता तुम्हे।’

अन्य समाचार