मुख्यपृष्ठनमस्ते सामनासंपादक के नाम पत्र : सड़क के गड्ढे बने जानलेवा

संपादक के नाम पत्र : सड़क के गड्ढे बने जानलेवा

‘दोपहर का सामना’ के माध्यम से मैं मनपा एम पूर्व वॉर्ड कार्यालय के सड़क विभाग का ध्यान घाटकोपर-मानखुर्द लिंक रोड की ओर आकर्षित करना चाहता हूं। इस सड़क के दोनों ओर आरसीसी सड़क होने के बावजूद इसमें पड़े गड्ढे मोटरसाइकिल सवारों की जान के लिए खतरा बन गए हैं। सड़क के बीच मौजूद कटिंग के टूटने की वजह से अकसर मोटरसाइकिल सवार गिरकर चोटिल हो जाते हैं। रात के समय तो हालात और बदतर हो जाते हैं। सड़क पर लगी लाइटें बंद होने से यहां से गुजरने वाली गाड़ियां हेडलाइट के भरोसे चलते हुए अकसर हादसे का शिकार बन जाती हैं। हालांकि, कुछ दूरी पर मनपा एम पूर्व विभाग कार्यालय भी है और इसी रास्ते से यहां आनेवाले अधिकारियों का आना-जाना होता है, लेकिन उन्हें सड़क पर बने गड्ढे और रोड का अंधेरा दिखाई नहीं देता। लगता है मनपा अधिकारियों का ध्यान इस रोड से हट सा गया है। अत: मेरी संबंधित अधिकरियों से विनती है कि वो लोगों को होनेवाली परेशानी की ओर अपना ध्यान आकर्षित कर उसे दूर करने का कष्ट करें।
– सूरज विश्वकर्मा, गोवंडी

अन्य समाचार