-अडियाल जेल में १४८ कैदी मिले एचआईवी पॉजिटिव
-पूर्व पीएम के बेटे ने कहा, ‘मेरे पापा को बचाओ’
पाकिस्तान से एक शॉकिंग न्यूज सामने आई है। पता चला है कि जिस जेल में पूर्व पीएम इमरान खान बंद हैं, वहां पर कैदी एचआईवी इंफेक्शन से मर रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, १४८ कैदी एचआईवी से ग्रसित पाए जा चुके हैं। हालांकि, पाकिस्तान की सभी जेलों में इसी तरह के हालात हैं, लेकिन पूर्व पीएम वाली जेल में ऐसी ही बातें सामने आने पर लोग उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं। अब इमरान खान के बेटों ने अपने पिता को बचाने के लिए जेल से बाहर निकालने की मांग की है।
गौरतलब है कि इमरान खान पाकिस्तानी पंजाब सूबे की अडियाला जेल में बंद हैं। यह जेल एचआईवी पॉजिटिव मरीजों की संख्या के लिहाज से टॉप पर बताई जाती है। इस जेल में कैद इमरान खान पर तरह तरह के टॉर्चर की खबरें अक्सर सामने आती रही हैं। अब अडियाला जेल में एचआईवी पॉजिटिव कैदियों की बहुत बड़ी तादाद की खबर ने पूरे पाकिस्तान और इमरान खान के समर्थकों को हिला दिया है। इस खुलासे के बाद एक बार फिर इमरान के खिलाफ साजिश होने की आवाजें उठने लगी हैं।
अडियाल में एचआईवी फैला या फैलाया गया?
दुनिया जानती है कि इमरान खान के खिलाफ आसिम मुनीर की साजिश किस हद तक जा पहुंची है। यहां तक की जेल में इमरान जिन किताबों को पढ़ रहे हैं, उन किताबों का जिक्र करके मुल्क में इमरान को आतंकी करार देने तक की कोशिश हो रही है। इमरान खान पर जिस सलाउद्दीन अय्युबी को पढ़ने का इल्जाम लगाया जा रहा है, वो एक वक्त तुर्की का खलीफा था और यहूदियों से बेहद नफरत करता था। खिलाफत आंदोलन चलाकर उसने आधी दुनिया को फतह किया। साथ ही मस्जिद-ए-अक़्सा को फतह करने के लिए उसने १६ जंगे लड़ी।
