मुख्यपृष्ठग्लैमरअभिनेत्री शुभांगी अत्रे ने दादी के 100वें जन्मदिन को बेहद खास बनाया!

अभिनेत्री शुभांगी अत्रे ने दादी के 100वें जन्मदिन को बेहद खास बनाया!

 

हिमांशु राज

‘भाबीजी घर पर हैं’ में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली शुभांगी अत्रे इस ऐतिहासिक मौके पर बेहद भावुक और उत्साहित नजर आईं। शुभांगी ने कहा, “दादी का 100 साल का सफर केवल उनका नहीं, बल्कि हमारे पूरे परिवार का गर्व है। उन्होंने अपने जीवन में युद्ध, नई खोजें, समाज में बदलाव, बॉलीवुड के स्वर्णिम पल और अब सोशल मीडिया और टिकटॉक का दौर देखा है। वे हमारे परिवार की असली मार्गदर्शक हैं, जिन्होंने अपने अनुभव, प्यार और मजबूत इच्छाशक्ति से हमें हमेशा प्रेरित किया है।”

शुभांगी ने भावुकता से बताया, “दादी की उम्र एक सदी की है, लेकिन उनका उत्साह आज भी हम सबको प्रेरित करता है। उनकी कहानी में जीवन जीने की कला, धैर्य और सकारात्मकता की सीख छुपी है। इस खुशी के मौके पर मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं कि मुझे उनकी पोती होने का सौभाग्य मिला। दादी, आपका यह शतक हमारे लिए उत्सव है—आपकी खुशियां आज पूरे परिवार का जश्न बन गई हैं!”

संगीत के बारे में शुभांगी ने कहा, “बचपन से ही मेरे घर में संगीत का माहौल रहा—मां घर के काम करते हुए गुनगुनाती थीं, पापा को ग़ज़लें बहुत पसंद थीं। आज भी मेरी सुबह मंत्रों की शांति से शुरू होती है और रातें जाज व फ्यूजन की धुनों में डूब जाती हैं। संगीत मेरे व्यक्तित्व का जरूरी हिस्सा है, यह मुझे आत्मिक संतुलन और प्रेरणा देता है।”

शुभांगी और उनके परिवार के लिए यह मौका सालों-साल यादगार रहेगा और उनकी दादी की प्रेरणा आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचती रहेगी।

अन्य समाचार