मुख्यपृष्ठनए समाचारनीतीश राज में क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल ...दबंगों ने १३ साल के...

नीतीश राज में क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल …दबंगों ने १३ साल के बच्चे की हत्या के बाद पेट्रोल से शव को जलाया!

मां व बहन चीखती रहीं, चिल्लाती रहीं लेकिन हत्यारों ने एक न सुनी
सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। हरिहरपट्टी पंचायत वार्ड ७ में १३ वर्षीय विकास कुमार की निर्मम हत्या कर दी गई और फिर उसके शव को सबूत मिटाने की नीयत से आनन-फानन में जला दिया गया। सबूत मिटाने के पूरे घटनाक्रम में गांव के दबंग और जनप्रतिनिधि ही शामिल बताए जा रहे हैं। इस घटना ने एक बार फिर से बिहार की कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि नीतीश के राज में क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल होता जा रहा है।
मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद घटना की जांच की जा रही है। डीएसपी त्रिवेणीगंज ने बुधवार को घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की है। जानकारी के अनुसार, मृतक विनोद मंडल का पुत्र विकास सोमवार रात घर से अचानक लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद मंगलवार सुबह उसकी मां मंजू देवी को बेटे का शव आंगन में बने एक जर्जर फूस के घर में पड़ा मिला। शव के गले में पटुआ की रस्सी और गहरे जख्म के निशान थे। मां-बेटी चीखती-चिल्लाती रहीं लेकिन हत्यारों ने उनकी एक न सुनी। उन लोगों ने मृतक की मां को एक कमरे में बंद कर दिया और शव को दबंगई दिखाते हुए घर के पीछे बांस की झाड़ियों में जला डाला।

बहन से जबरन दिलाई मुखाग्नि
बिहार के सुपौल जिले में एक १३ साल के लड़के की हत्या कर सबूत मिटाने के लिए दबंगों ने उसके शव को आनन-फानन में यूरिया व पेट्रोल डालकर जला दिया है। बकौल रिपोर्ट्स, मृतक लड़के की मां के चीखने-रोने पर पंचायत प्रतिनिधियों और दबंगों ने उसे घर में बंद कर दिया और लड़के की बहन से जबरन मुखाग्नि दिलवा दी।

अन्य समाचार

आहट