मुख्यपृष्ठनए समाचारसमोसे पर संग्राम ... रु. १० के समोसे के लिए पत्नी ने...

समोसे पर संग्राम … रु. १० के समोसे के लिए पत्नी ने पति को पंचायत में कूटा!

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में एक महिला द्वारा भरी पंचायत में रिश्तेदारों के साथ मिलकर अपने पति की पिटाई करने का मामला सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, महिला और उसके रिश्तेदारों ने समोसा नहीं लाने को लेकर हुए विवाद के बाद पंचायत बुलाई थी। पीड़ित की मां की शिकायत पर पुलिस ने २ महिलाओं व २ पुरुषों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पूरा मामला पीलीभीत जिले के सेहरापुर उत्तर थाना इलाके का बताया जा रहा है। यहां आनंदपुर निवासी शिवम और उसकी पत्नी संगीता एक साथ रहते हैं। संगीता ने पति से समोसे लाने के लिए ३० अगस्त को कहा लेकिन, उसका पति शिवम किसी वजह से समोसे नहीं ला सका। इस मामूली बात पर उसकी पत्नी आग-बबूला हो गई। पहले तो दोनों पति-पत्नी के बीच जमकर कहासुनी हुई। इसके बाद संगीता ने अगले दिन अपने मायके वालों को बुलाकर मामूली सी बात पर पंचायत बुलवा दी। पूर्व ग्राम प्रधान अवधेश शर्मा की मौजूदगी में ३१ अगस्त को पंचायत बुलाई गई। पंचायत में शुरू में मामला समझौते की ओर बढ़ा लेकिन देखते ही देखते स्थिति बदल गई। पंचायत में शिवम पर उसकी पत्नी संगीता, उसकी मां उषा, पिता रामलड़ैते और मामा रामोतार ने हमला बोल दिया।

दंपति के बीच लड़ाई का वीडियो वायरल
पीड़ित की मां विजय कुमारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके बेटे को पंचायत के बीच लात-घूंसों से पीटा गया। इस वजह से उनका बेटा शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि, बीच-बचाव करने की कोशिश पंचायत में मौजूद लोगों ने की। इस दौरान घटना का वीडियो बना लिया गया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

अन्य समाचार

आहट