-अनुराग अध्यक्ष बने व शिशिर जायसवाल सचिव
सामना संवाददाता / सुल्तानपुर
समाजसेवा के क्षेत्र में काम करने के लिए यूपी के सुल्तानपुर जिले में लायंस क्लब की एक और शाखा लायंस क्लब ‘पारिजात’ अस्तित्व में आ गई है। रविवार को शाखा के पहले अध्यक्ष के रूप में अनुराग आनंद जायसवाल चुन लिये गए। जबकि शिशिर जायसवाल को सचिव और श्याम कुमार गुप्ता को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
रविवार को पहली पाली में पर्यावरण पार्क में पौधरोपण किया गया। दूसरी पाली में सिविल लाइन स्थित एक रेस्टोरेंट में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राजकीय हाईस्कूल कनकपुर सिकवा की प्रधानाचार्य चारुल गुप्ता, राजकीय अभिनव विद्यालय की शशिलता मिश्रा, संध्या जायसवाल और गीता त्रिपाठी को सम्मानित किया गया। इस मौके पर अमित बरनवाल, रजनीश बरनवाल, विनय जायसवाल, निखिल बरनवाल, राकेश जायसवाल, संजय जायसवाल, परितोष कसौधन, मीनाक्षी बरनवाल, अलका गुप्ता, दीप्ति बरनवाल, नंदिनी, प्रीति संगीता और शिवांगी समेत कई लोग मौजूद रहे।
