मुख्यपृष्ठनए समाचारशिवभोजन थाली को महायुति ने किया खाली!..६ महीने से नहीं मिल रहे...

शिवभोजन थाली को महायुति ने किया खाली!..६ महीने से नहीं मिल रहे हैं संस्थाओं को अनुदान

-राजनीति के चलते गरीबों का छिन रहा है निवाला

सामना संवाददाता / मुंबई

महाविकास आघाड़ी सरकार के समय तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पहल से शुरू हुई शिवभोजन थाली को लेकर अब राजनीति शुरू हो गई है। मौजूदा महायुति सरकार के कार्यकाल में इस थाली योजना की देखरेख के लिए कोई नहीं बचा है। कारण यह है कि सरकार ने इस योजना के करोड़ों रुपए बकाया रखे हैं। शिवभोजन केंद्र संचालकों ने देवेंद्र फडणवीस सरकार पर आरोप लगाया है कि राजनीति के चलते शिवभोजन थाली योजना को बंद करने के कगार पर ला दिया है।
शिवभोजन थाली के बकाया अनुदान की मांग को लेकर शिवभोजन थाली केंद्र संचालकों ने नागपुर के संविधान चौक पर आंदोलन शुरू किया है। शिवभोजन केंद्र संचालक भास्कर पराते ने आरोप लगाया कि पिछले छह महीनों से शिवभोजन थाली केंद्र संचालकों को अनुदान की राशि शासन ने अब तक नहीं दी है। नागपुर जिले में शिवभोजन थाली के अनुदान के करीब २० करोड़ रुपए बकाया हैं।
गरीबों को सस्ते में भोजन उपलब्ध हो, इस उद्देश्य से शिवभोजन थाली योजना महाविकास आघाड़ी सरकार के दौरान शुरू की गई थी। उस समय हर महीने इस योजना का अनुदान नियमित मिलता था, लेकिन महायुति सरकार के सत्ता में आने के बाद से पैसे रोक दिए गए हैं। आंदोलनकारियों का कहना है कि इस योजना के लिए वार्षिक २७० करोड़ रुपए का प्रावधान होने के बावजूद वर्तमान में केवल ७० करोड़ रुपए का ही प्रावधान किया गया है। उनका कहना है कि सरकार शिवभोजन थाली योजना को बंद करने की मंशा से काम कर रही है, जबकि यह गरीबों के लिए लाभकारी योजना है।

अन्य समाचार

इन दिनों