मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिनालासोपारा में छात्र सम्मान एवं यूनिफॉर्म वितरण

नालासोपारा में छात्र सम्मान एवं यूनिफॉर्म वितरण

रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई

सोमवार, 15 जून को लंबी छुट्टी के बाद विद्यालय की घंटी एक बार फिर बजी। नए शिक्षा वर्ष को लेकर छात्रों में अत्यधिक उत्साह था। विद्यालय के द्वार पर ‘सुस्वागतम’ लिखा गया था। छात्रों का उत्साहवर्धन करने के लिए उन्हें गुलाब का फूल, चॉकलेट तथा स्कूल यूनिफॉर्म देकर उनका स्वागत किया गया।
नालासोपारा पश्चिम, निलेगांव स्थित जिला परिषद विद्यालय में विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन के लिए स्थानीय नागरिक, प्रांत अधिकारी शेखर घाडगे, विरोधी पक्ष के नेता मनोज पाटिल, स्थानीय नगरसेवक जितेंद्र पाटिल, उपमहापौर मार्शल लोपीस, अजीत कदम सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा उज्ज्वल भविष्य बनाने का सबसे प्रभावशाली माध्यम है। विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं लेना चाहिए, बल्कि उसे अच्छी तरह पढ़कर अपने परिवार तथा देश का नाम उज्ज्वल करना चाहिए।
शिक्षकों के विषय में अतिथियों का मानना था कि शिक्षक ही विद्यार्थियों को योग्य शिक्षा देकर उन्हें ज्ञान के साथ-साथ अच्छे संस्कार एवं सामाजिक मूल्यों से भी अवगत कराते हैं।

अन्य समाचार

इन दिनों

काश