मुख्यपृष्ठग्लैमर‘यह बिल्कुल झूठ है’

‘यह बिल्कुल झूठ है’

सोशल मीडिया पर अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स सुर्खियां बटोरते रहते हैं। हाल ही में काजल अग्रवाल को लेकर काफी चर्चा हो रही है। वजह जान आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल, एक्ट्रेस के बारे में यह अफवाहें फैलाई जा रही हैं कि उनकी एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई है। एक्ट्रेस ने इन अफवाहों का खंडन किया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘मुझे कुछ बेबुनियाद खबरें मिली हैं, जिनमें दावा किया गया है कि मेरा एक्सीडेंट हुआ था (और अब मैं दुनिया में नहीं हूं।) और सच कहूं तो यह काफी मजेदार है क्योंकि यह बिल्कुल झूठ है।’ अभिनेत्री ने आगे लिखा, ‘ईश्वर की कृपा से मैं आप सभी को आश्वस्त करना चाहती हूं कि मैं बिल्कुल ठीक हूं, सुरक्षित हूं और बहुत अच्छा कर रही हूं। मैं आपसे विनम्र निवेदन करती हूं कि ऐसी झूठी खबरों पर विश्वास न करें और न ही उन्हें प्रसारित करें। आइए अपनी ऊर्जा सकारात्मकता और सच्चाई पर केंद्रित करें’

अन्य समाचार

इन दिनों