बॉलीवुड सिंगर मोनाली ठाकुर ने कई हिट रोमांटिक गाने गाए हैं। फिलहाल सिंगर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल, अफवाहें फैली हैं कि मोनाली और उनके पति माइक रिक्टर की शादी ठीक नहीं चल रही है और दोनों अलग हो रहे हैं। दोनों ने २०१७ में शादी की थी, लेकिन अब लगता है कि उनके रिश्ते में दरार आ गई है। मोनाली ने हाल ही में अपने नए गाने ‘एक बार फिर’ की एक झलक इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिसमें उन्होंने इमोशनल और फिजिकल शोषण के दृश्यों को दिखाया, जिसमें गला घोंटने के पल भी शामिल हैं। मोनाली ने इस गाने को अपना अब तक का ‘सबसे पर्सनल’ गाना बताया है। इससे अटकलें लगाई जा रही हैं कि उन्होंने अपने तलाक की वजह बताई है। दोनों के बीच शादीशुदा जिंदगी सही नहीं चल रही, इसका अनुमान लोगों ने तब लगाया जब मोनाली ने माइक को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। हालांकि, दोनों ने अभी तक तलाक की अफवाहों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
