-६ साल की बच्ची को दिया था चॉकलेट का लालच
-घटना के वक्त पहरा दे रहा था ८ साल का दोस्त
-मोबाइल पर अश्लील फिल्में देखने का था आदी
सामना संवाददाता / कानपुर
कानपुर में सनसनीखेज घटना घटी है। यहां एक नाबालिग लड़के ने ६ साल की बच्ची के साथ बलात्कार किया। आरोपी लड़के की उम्र महज १२ साल है। जिस वक्त आरोपी मासूम के साथ दरिंदगी कर रहा था, उसी वक्त उसका ८ साल का दोस्त कमरे के बाहर पहरा दे रहा था।
आरोप है कि दोनों लड़के अश्लील वीडियो देखते थे। बच्ची के परिजनों द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई। घटना जाजमऊ के छबीलेपुरवा इलाके की है। बुधवार रात छह वर्षीय बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी. इसी दौरान मोहल्ले के ही दोनों बच्चे आए और बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर पास ही एक सुनसान मकान में ले गए। वहां बच्चे ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्ची को मेडिकल जांच के लिए कांशीराम अस्पताल ले जाया गया।
दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी
एसीपी वैंâट आकांक्षा पांडेय ने बताया कि बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है. आरोपी नाबालिग है इसलिए उनको जुविनाइल कोर्ट में पेश करके बाल संप्रेक्षण गृह भेजा जाएगा। अभी तक की पूछताछ में दोनों ने बताया है कि वो मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखा करते थे और उसी की वजह से उन्होंने घटना को अंजाम दिया।
