मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिश्रद्धांजलि सभा में शिक्षकों ने अपने प्रिय नेता को किया याद...अद्भुत परिश्रमी...

श्रद्धांजलि सभा में शिक्षकों ने अपने प्रिय नेता को किया याद…अद्भुत परिश्रमी और क्षमतावान शिक्षक नेता रहे रामसेवक

राजेश सरकार / प्रयागराज

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ प्रयागराज के पूर्व जिला अध्यक्ष तथा वरिष्ठ शिक्षक नेता स्वर्गीय रामसेवक त्रिपाठी की स्मृति में संगठन की तरफ से श्रद्धांजलि सभा केपी इंटर कॉलेज सभागार में आहुत की गई। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं निवर्तमान एमएलसी सुरेश कुमार त्रिपाठी ने दिवंगत शिक्षक नेता को याद करते हुए कहा स्वर्गीय रामसेवक त्रिपाठी मेरे बाल सखा थे। उन्होंने तीन-चार दशक तक शिक्षकों के लिए संघर्ष किया। अद्भुत परिश्रमी और सांगठनिक क्षमता के व्यक्ति थे। हमने अपना एक अमूल्य साथी खो दिया। संचालन कर रहे जिलाध्यक्ष अनुज कुमार पांडेय ने कहा कि रामसेवक जी वर्तमान पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने अत्यंत परिश्रम और दृढ़ता से शिक्षकों और संगठन की सेवा की। श्रद्धांजलि सभा में संगठन के संरक्षक मंडल के सदस्य रामेश्वर उपाध्याय, कुंज बिहारी मिश्रा, रमेश चंद्र शुक्ला, अशोक कुलश्रेष्ठ, राम प्रकाश पांडेय, अनय प्रताप सिंह, जगदीश प्रसाद, शशिकांत मिश्रा, बी त्रिपाठी, नवीन पांडेय, डॉ. सुयोग पांडेय, अजीत सिंह, संजीव तिवारी, श्रीमती मनोज मिश्रा, सविता मिश्रा, डॉ. जयप्रकाश शर्मा, राजेश यादव, बृजेंद्र नाथ राय, कौशलेश प्रसाद तिवारी, डॉ. चंद्रमणि शुक्ला, सुधीर मिश्रा, श्वेता दुबे सहित बड़ी संख्या में शिक्षक संघ के पदाधिकारी और शिक्षकों ने अपने विचार व्यक्त किए।

अन्य समाचार