मुख्यपृष्ठनए समाचारगोलियों की तड़तड़ाहट से दहला जौनपुर! ...दो सगे बुजुर्ग भाइयों की गोली...

गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला जौनपुर! …दो सगे बुजुर्ग भाइयों की गोली मारकर हत्या 

डॉ मंगलेश्वर त्रिपाठी

जौनपुर। जिले के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मझगवा रामनगर में शनिवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया जब अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दो सगे भाइयों की हत्या कर दी। वारदात इतनी भीषण थी कि पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान शाहजहां (70) एवं उनके छोटे भाई जहांगीर (65) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों भाई किसी काम से घर लौट रहे थे, तभी घात लगाए बदमाशों ने अचानक उन पर गोलियों की बौछार कर दी। कई गोलियां लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बदमाशों की तलाश में 7 टीमों का गठन कर दिया है। स्थानीय पुलिस द्वारा दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा, लेकिन रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया।पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद अंतिम संस्कार करवाया है। गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है, एहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी हुई है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

बाइक नहीं रोकी तो घेरकर बरसाई गोलियां
शाहजहां के बेटे आफताब आलम ने बताया कि पापा और चाचा जहांगीर दोनों छोटे भाई कि शादी का कार्ड बांटने के लिए सुबह 9 बजे निकले थे। वह बुआ के यहां मल्हनी गए थे। जहां से देर रात वापस आते समय बदमाशों ने रामनगर गांव के पास उन्हें घेर लिया। उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। गोली लगने से दोनों भाई बाइक से गिर गए। इसके बाद बदमाश वहां से भाग गए।

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। देखा तो दोनों भाई खून से लथपथ सड़क पर तड़प रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को सीएचसी लेकर पहुंची। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद दोनों भाइयों को प्रयागराज रेफर कर दिया। इस दौरान रास्ते में ही ले जाते समय शाहजहां की मौत हो गई। जहांगीर को प्रयागराज के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।

अन्य समाचार

श्राद्ध