मुख्यपृष्ठसमाचारशिवसैनिकाें ने फूंका पाकिस्तान का झंडा व पुतला

शिवसैनिकाें ने फूंका पाकिस्तान का झंडा व पुतला

मेरठ। एशिया कप में पाकिस्तान के भारत के क्रिकेट मैच का विरोध करते हुए शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) मेरठ इकाई द्वारा जिला प्रमुख संदीप गर्ग के नेतृत्व में छीपी टैंक स्थित चेतन मेडिकल काम्प्लेक्स के सामने पाकिस्तान का झंडा लिपटा पुतला फूंका गया।

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव धर्मेन्द्र तोमर ने कहा कि पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकी हमले में हमारी माताओं-बहनों का सिंदूर उजाड़ा गया फिर भी आज पाकिस्तान के साथ भारत का क्रिकेट मैच कराया जा रहा है, हमारी भारत की सभी राष्ट्र‌वादी जनता से अपील है कि इस मैच का सब पूर्णतः बहिष्कार करें। जब खून और पानी साथ में नहीं बह सकते तो खून का खेल और क्रिकेट का खेल कैसे साथ-साथ खेले जा सकते हैं? खेल और जंग एक साथ नहीं हो सकते, कुछ लोग देशभक्ति का व्यापार करने में लगे हैं।

पाकिस्तान का पुतला फूंकते हुए शिवसैनिकों ने नारे लगाए कि पाकिस्तान से जंग करो – क्रिकेट खेलना बन्द करों। पुतला फूंकने वालों में महानगर प्रमुख मोहित त्यागी, अवनीश आर्य, यासीन खान, प्रदीप सक्सेना, कमल प्रजापति, सनी प्रधान, मुकेश वर्मा, जूनियर राजेश खन्ना, रामखेलावन, अमित पाल, सहेंद्र तोमर, राजीव कुमार, शौकत सलमानी, इरशाद, आसिफ, आदेश आर्य, योगेश कौशिक, प्रेम शंकर, राम सिंह यादव, बोस सिद्धार्थ गर्ग, हसनैन, अभिषेक प्रजापति, नवाब, रतन सिंह, प्रतीक कपूर, कोमल देवी, रजनीश सेठी, जसवीर सिंह,अमित कन्नौजिया, आकाश कन्नौजिया, एस जी बीचम, अकरम सोम, अलिशा, आदि बड़ी संख्या में शिव सैनिक शामिल रहे।

अन्य समाचार

श्राद्ध