मुख्यपृष्ठअपराधक्राइम ब्रांच यूनिट 2 की टीम ने 50 लाख रुपए की ड्रग्स...

क्राइम ब्रांच यूनिट 2 की टीम ने 50 लाख रुपए की ड्रग्स के साथ तीन आरोपी को पकड़ा

राधेश्याम सिंह / वसई

मीरा-भाईंदर वसई-विरार पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपराध शाखा यूनिट 2 वसई ने एक अहम सफलता हासिल की है। 13 सितंबर 2025 की रात,क्राइम ब्रांच यूनिट 2 को गुप्त सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई कि नालासोपारा (पूर्व) स्थित सेंट्रल पार्क मैदान, तुलिंज क्षेत्र में तीन व्यक्ति एम.डी. (मेफेड्रॉन) मादक पदार्थ बेचने के इरादे से आने वाले हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच यूनिट 2 की टीम ने सुनियोजित तरीके से जाल बिछाकर तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 250 ग्राम एम.डी. (मेफेड्रॉन) बरामद किया गया। जिसकी बाजार कीमत लगभग 50 लाख रुपये आंकी गई है। इस कार्रवाई में गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है ।  शाहबाज हमीद शेख (उम्र 22 वर्ष), निवासी-रहमत नगर, नालासोपारा (पूर्व), योगेश राजू राठौड़ (उम्र 22 वर्ष), निवासी-बादामवाड़ी, बांद्रा (पश्चिम) और जाफर आसिफ शेख (उम्र 22 वर्ष), निवासी-बेहराम नगर, नवपाड़ा, बांद्रा (पूर्व), तीनों के खिलाफ तुलिंज पुलिस स्टेशन में एन.डी.पी.एस. के तहत अधिनियम 1985 की धारा 8(क), 22(क), 29 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच तुलिंज पुलिस द्वारा की जा रही है। यह कार्रवाई क्राइम डीसीपी संदीप डोईफोड़े तथा एसीपी मदन बल्लाल के मार्गदर्शन में, पुलिस निरीक्षक अविनाश कुराडे के नेतृत्व में एपीआई सोपान पाटील और उनकी टीम द्वारा कार्रवाई की गई।

अन्य समाचार