मुख्यपृष्ठनए समाचारघरों के सपनों पर फिरा पानी!..इस साल नहीं निकलेगी म्हाडा की लॉटरी

घरों के सपनों पर फिरा पानी!..इस साल नहीं निकलेगी म्हाडा की लॉटरी

सामना संवाददाता / मुंबई

मुंबई मंडल की दिवाली पर ५,००० घरों की लॉटरी निकालने की घोषणा पर पानी फिर गया है। पर्याप्त घर नहीं होने की बात कर म्हाडा उपाध्यक्ष ने इस वर्ष लॉटरी नहीं निकलने की बात कही। दिवाली पर घरों की आश में बैठे लाखों लोगों के सपनों पर पानी फिर गया है। वहीं यदि घर अगले वर्ष तैयार हुए तो मार्च के बाद लॉटरी निकलने की संभावना जताई गई है।
गौरतलब हो कि मुंबई में म्हाडा के घरों की भारी मांग रहती है और हर साल हजारों आवेदन आते हैं। पहले २०२५ की दिवाली पर करीब ५,००० मकानों की लॉटरी की घोषणा की गई थी, जिसमें पत्राचाल प्रोजेक्ट के लगभग २,५०० मकान शामिल किए जाने थे। लेकिन पर्यावरण मंजूरी में अड़चनों के चलते यह काम समय पर शुरू नहीं हो सका। अब सर्वोच्च न्यायालय ने मंजूरी का रास्ता साफ कर दिया है, जिसके बाद निर्माण कार्य को गति दी जाएगी। म्हाडा उपाध्यक्ष संजीव जायसवाल ने कहा कि वित्त वर्ष २०२५-२६ में लॉटरी निकाली जाएगी।
उन्होंने बताया कि आने वाले पालिका चुनावों के मद्देनजर आचार संहिता लागू होगी, इसलिए लॉटरी इस वर्ष नहीं निकल पाएगी। मार्च-अप्रैल २०२६ में ही संभव हो सकेगी। उल्लेखनीय है कि २००६ से २०१९ तक मुंबई मंडल की लॉटरी में कभी रुकावट नहीं पड़ी था। २०२० से २०२२ तक लॉटरी नहीं निकली, जबकि २०२३ और २०२४ में लॉटरी निकाली गई। अब २०२५ में फिर रुकावट पड़ रहा है और इच्छुकों को २०२६ तक इंतजार करना होगा।

अन्य समाचार