मुख्यपृष्ठनए समाचारमुंबई में बेस्ट सेवा बदहाल!..१२ महीनों में २,१०० बसों का वादा झूठा

मुंबई में बेस्ट सेवा बदहाल!..१२ महीनों में २,१०० बसों का वादा झूठा

-बेड़े में केवल ४१८ निजी बसें…यात्रियों की संख्या में आई कमी

सामान संवाददाता / मुंबई

इस समय मुंबई की जीवन रेखा कही जानेवाली बेस्ट परिवहन सेवा बदहाल है। बेस्ट के स्वामित्व वाली केवल ४१८ बसें ही सेवा में बची हैं। ठेकेदारों द्वारा बसें उपलब्ध कराई जा रही हैं। हालांकि, उनकी आपूर्ति अभी कम है। इससे सेवा प्रभावित हुई है। चूंकि यात्रियों को व्यस्त समय में प्रतीक्षा करनी पड़ती है, इसलिए मुंबईवासी वैकल्पिक सेवाओं का उपयोग कर रहे हैं। इस कारण यात्रियों की संख्या में भी कमी आई है।
बेस्ट के पास इस समय ४१८ निजी बसों का बेड़ा मौजूद है, जिसमें २०६ सिंगल-डेकर एसी, १८७ मिडी नॉन-एसी और २५ हाइब्रिड एसी बसें शामिल हैं। यात्रियों की संख्या के हिसाब से बेस्ट के पास जरूरी बसें नहीं हैं। यात्रियों की यह भी शिकायत है कि ठेकेदार समय पर बसें उपलब्ध नहीं करा रहे हैं। १२ महीनों में २,१०० बसें उपलब्ध कराने का वादा किया गया था, लेकिन असल में सिर्फ ६६५ बसें ही मिलीं। इससे बेस्ट की सेवा चरमरा रही है।
यात्रियों की संख्या में आई कमी
कम बसों के कारण यात्रियों को होनेवाली असुविधा का सीधा असर यात्रियों की संख्या पर पड़ा है। २०१३-१४ से २०२२-२३ तक के दस वर्षों में लगभग १२.५ लाख यात्री बेस्ट में शामिल हुए हैं। दैनिक यात्रियों की संख्या ३४ लाख से घटकर २२ लाख रह गई है।

अन्य समाचार