मुख्यपृष्ठग्लैमर‘पकड़ ली थी गर्दन’

‘पकड़ ली थी गर्दन’

हाल ही में साउथ एक्ट्रेस श्रुति हासन ने एक खौफनाक किस्सा साझा किया, जिसने उनके पैंâस को चौंका दिया। यह घटना साल २०१२ की है, जब एक्ट्रेस मुंबई में अपने घर पर थीं। एक सिरफिरा फैन, जो कई दिनों से उनका पीछा कर रहा था, अचानक उनके घर में घुस आया। वह सुबह का समय था और एक्ट्रेस सो रही थीं। दरवाजे की घंटी बजने पर उन्होंने नींद में ही दरवाजा खोला, तो सामने वह अजनबी खड़ा था। उसने पहले बातचीत करने की कोशिश की और फिर अचानक एक्ट्रेस की गर्दन पकड़ ली। स्थिति काफी डरावनी हो गई थी, लेकिन उन्होंने हिम्मत से काम लिया। एक्ट्रेस ने जोर से दरवाजा उसके हाथ पर मारा, जिससे वह भाग खड़ा हुआ। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया था।

अन्य समाचार