एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता, जो फिल्म ‘आशिक बनाया आपने’ से चर्चा में आई थीं, अपने करियर से ज्यादा पर्सनल लाइफ और बेबाक बयानों के लिए सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने एक बार फिर से बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर बड़े खुलासे किए। उन्होंने बॉलीवुड माफिया पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कुछ लोग इस बात से परेशान हैं कि उन्होंने बिना किसी सिफारिश या समझौते के सफलता हासिल की। तनुश्री ने बताया कि इंडस्ट्री में कुछ लोगों को यह बात बर्दाश्त नहीं होती कि कोई बिना ‘तलवे चाटे’ या ‘फार्महाउस के चक्कर लगाए’ हीरोइन वैâसे बन गई। उनके अनुसार, ऐसे लोगों की ईर्ष्या उन्हें अंदर से खाए जा रही है।
