मुख्यपृष्ठनए समाचारकांग्रेस का घर-घर अधिकार अभियान तेज, सात गारंटी को जन-जन तक पहुंचाने...

कांग्रेस का घर-घर अधिकार अभियान तेज, सात गारंटी को जन-जन तक पहुंचाने में जुटे कार्यकर्ता

 

अनिल मिश्र / पटना

बिहार विधानसभा चुनाव एवं नई सरकार की गठन के 62 दिन शेष बचे हैं , अतएव कांग्रेस पार्टी ने बिहार में आगामी इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर बिहार के सभी गरीब- मध्यमवर्गीय परिवार के सभी मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा कराने हेतु घर- घर अधिकार के तहत सात गारंटी को अभी से ही सुनिश्चित कराने हेतु गया जिला के सभी 24 प्रखंडों, 332 ग्राम पंचायतों, 260 नगर निकायों के वार्डों, 3246 बूथों, तक कांग्रेसजन घर- घर में अभियान चला रहे हैं।
बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता विजय कुमार मिट्ठू , पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, मिथिलेश कुमार सिंह, मुरारी शर्मा, सी पी आई के मनी कुमार, शिव कुमार चौरसिया, पपू कुमार दुःखहरनि, कौशल शर्मा, माखन झा , उपेंद्र प्रसाद आदि ने गया शहर के अनुग्रह नारायण रोड, किरानी घाट, दुःखहरनी रोड, मनी रोड, नंद किशोर लाल लेन,लाल बहादुर शास्त्री मार्ग आदि कई जगहों पर घर- घर, जन- जन में संपर्क कर सी पी आई कार्यालय मनी रोड में चौपाल लगा कर सैकड़ों पुरुष महिलाओं का पंजीकरण ऑनलाइन तथा रजिस्टर में भी विस्तृत विवरण लिखा गया। रजिस्ट्रेशन कराए गए लोगों को तुरंत उनका रजिस्ट्रेशन नंबर , तथा योजना कार्ड भी दे दिया गया। सात गारंटी में पहला सभी गरीब- मध्यमवर्गीय परिवार को उद्योग लगाने हेतु दो लाख की सहायता, दूसरा सभी को सरकार और निजी अस्पतालों में भर्ती, दावाइयां, जांच और सर्जरी आदि के लिए 25 लाख तक की सहायता, तीसरा माई बहिन मान योजना से सभी 18 से 60 वर्ष की महिलाओ को प्रतिमाह 2500 रुपया चौथा सामाजिक सुरक्षा ( वृद्धा, विकलांग, विधवा ) पेंशन 1500 रुपया प्रति माह,पांचवां 8 वीं से 12 वीं तक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले गरीब- मध्यमवर्गीय परिवार के छात्रों को टेबलेट तथा मुफ्त कंप्युटर शिक्षा, छठा में सभी भूमिहीनों को 3 से 5 डिसमिस जमीन देने, तथा सभी को 200 यूनिट प्रति माह मुफ़्त बिज़ली सुनिश्चित होगा, जिसका उदाहरण देश में कॉंग्रेस शासित राज्यों में इन सात गारंटी सुनिश्चित किया गया है।

अन्य समाचार